सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की होगी नियुक्ति, कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजे नाम 

नई दिल्ली, 28 मई - सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के तौर पर नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को पांच नामों की सिफारिश की है। इनमें चार हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और एक सीनियर महिला वकील शामिल हैं।

कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली और सीनियर वकील वी. मोहना के नामों की सिफारिश की है।

ये सिफारिशें 22 और 27 मई को हुई कॉलेजियम की मीटिंग के दौरान की गईं।

 
#सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की होगी नियुक्ति
# कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजे नाम