विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मिली ज़मानत
सनौर, 30 मई- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सनौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा को बड़ी राहत दी है। पठानमाजरा को कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। गौरतलब है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा अभी बठिंडा जेल में बंद हैं। वह सोमवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।
दूसरी ओर, हरमीत सिंह पठानमाजरा के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें उन्होंने लोगों के भरोसे के लिए शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर पठानमाजरा पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया था। MLA पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और क्रिमिनल इंटिमिडेशन के आरोप हैं।
#MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा

