जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर कंटेनर में लगी आ.ग 

जीरकपुर, 2 जून (मनिंदर सिंह) - जीरकपुर के करीब छत गांव के पास एक कंटेनर में आग लग गई। आग लगने से कंटेनर का केबिन बुरी तरह जल गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस घटना की वजह से जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। एस.एस.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को आसानी से मैनेज किया।

 
#जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर कंटेनर में लगी आ.ग