श्रेयस बने टी20 टीम के नए कप्तान, आयरलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी को मिला मौका
नई दिल्ली, 5 जून - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक हो खत्म हो गई है। इस बैठक में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी टीम का चयन हुआ। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान बन गए हैं, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में पहली बार जगह मिल गई है।
#श्रेयस
# आयरलैंड
# सूर्यवंशी

