शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बन गए हैं- मुख्यमंत्री मान
चंडीगढ़, 16 जून - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बन गए हैं। अब बस इतना ही बचा है कि अपने जत्थेदार साहिब से सुखबीर बादल को वोट देने के लिए हुक्मनामा जारी करवा लें, नहीं तो पंथ खतरे में है... यह फैसला कभी भी हो सकता है।
#CM Bhagwant Mann

