सिंगर ए.पी. ढिल्लों के घर पर हुई गोलीबारी मामला: शूटर को कनाडा से किया जाएगा डिपोर्ट

नई दिल्ली, 17 जून - कनाडा में पंजाबी सिंगर ए.पी. ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर अभिजीत किंगरा को डिपोर्ट किया जाएगा। इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने उसके डिपोर्टेशन ऑर्डर जारी कर दिए हैं। हालांकि, उसने कहा है कि अगर उसे वापस इंडिया भेजा गया तो उसे मार दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, IRB ने साफ कर दिया है कि अभिजीत किंगरा जैसे गैंगस्टर को कनाडा में रहने का कोई हक नहीं है और उसे तुरंत डिपोर्ट किया जाना चाहिए। अभिजीत किंगरा पिछले एक साल से कनाडा की जेल में है। उस पर ए.पी. ढिल्लों और दूसरों से पैसे ऐंठने का आरोप है। IRB ने 15 जून को यह फैसला सुनाया।

किंगरा ने बोर्ड के सामने एक अहम खुलासा करते हुए कहा कि उसके एक साथी ने उसे ए.पी. ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के लिए $4,000 का ऑफर दिया था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

#AP Dhillon