बहबल कलां फायरिंग और बरगाड़ी बेअदबी मामले में SIT आज घटनास्थल का दौरा करेगी

चंडीगढ़, 2 जुलाई - बहबल कलां फायरिंग और बरगाड़ी कांड से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच के लिए SIT आज घटनास्थल का दौरा करेगी। DIG हरजीत सिंह की लीडरशिप में SIT फरीदकोट पहुंचेगी। आज यह दोपहर 1:00 बजे बुर्ज जवाहर सिंह वाला, 1:45 बजे बरगारी और 2:30 बजे बहबल कलां का दौरा करेगी।

SIT शाम 4:00 बजे बाजाखाना पुलिस पोस्ट में रिकॉर्ड और केस प्रॉपर्टी की जांच करेगी। ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद SIT एक्शन में आई है। SIT पहले ही विजय सांपला, गगनदीप सिंह बराड़ और मालविंदर सिंह जग्गी से पूछताछ कर चुकी है।

#Behbal Kalan
# Bargadi Sacrilege Case