आपसी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल
अमृतसर, 4 जुलाई- पंजाब के अमृतसर जिले के तरसिक्का गांव में आपसी विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तरसिक्का थाना के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने कार्रवाई करते हुए अपने सरकारी पिस्तौल से पांच राउंड फायर किए और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान हुई मुठभेड़ में एसएचओ की सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।
#आपसी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां
# 3 घायल

