एल.ए.डी.सी. नीति के विरोध में जारी वकीलों की हड़ताल में आप विधायक एडवोकेट दहीया हुए शामिल
फिरोजपुर, 1 अगस्त (राकेश चावला) एल.ए.डी.सी. (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) नीति के विरोध में जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के वकीलों की हड़ताल शनिवार को 26वें दिन भी जारी रही। फिरोजपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता एवं आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर देहात से विधायक एडवोकेट रजनीश दहीया ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत वकीलों को अपना समर्थन दिया।इसके अलावा जारी क्रमिक भूख हड़ताल में आज एक दर्जन से अधिक अधिवक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान लवजीत पाल टूरना, उपप्रधान जोबनजीत सिंह सिद्धू तथा महासचिव नील रतन शर्मा ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा पारित सभी प्रस्तावों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि "नो वर्क डे" आंदोलन के साथ-साथ क्रमिक भूख हड़ताल भी लगातार जारी रहेगी तथा वकील समुदाय एल.ए.डी.सी. नीति वापस लिए जाने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।

