मकसूदां पुल के पास सड़क हादसा तीन लोगों की मौ.त
मकसूदां, (जालंधर), 8 अगस्त (सौरव मेहता) – जालंधर-अमृतसर मेन रोड पर मकसूदां पुल के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जब पीछे से आ रही एक कार ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना जब पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
#मकसूदां पुल

