केंद्रीय जेल में बंद दो भाइयों की साथी हवालातियों ने की मारपीट

कपूरथला, 22 अगस्त (अमनजोत सिंह वालिया)- केंद्रीय जेल में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों को बैरक में साथी हवालातियों ने पीटकर घायल कर दिया। जिन्हें जेल कर्मचारियों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्यूटी डॉक्टर साहिल गर्ग ने बताया कि लक्की और बॉबी पुत्र सोम नाथ, निवासी केंद्रीय जेल, को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

उनके अनुसार, जेल में ही उनके साथियों द्वारा दोनों भाइयों की पिटाई की गई है। दोनों का इलाज जारी है और इस संबंध में एम.एल.आर. काटकर थाना कोतवाली को भेज दी गई है।

#केंद्रीय जेल में बंद दो भाइयों की साथी हवालातियों ने की मारपीट