Asian Games 2026 : शूटिंग में मनु भाकर फाइनल में, टीम पदक से चूकी
आइची-नागोया , 23 सितंबर - मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन राउंड का अंत शानदार अंदाज में किया। उन्होंने 96, 96 और 98 की सीरीज के साथ कुल 579 अंक जुटाए और फाइनल में जगह बना ली। ईशा सिंह ने भी आखिरी दौर में 97, 97 और 96 का स्कोर कर 572 अंक बनाए। हालांकि, सुरुचि सिंह को आखिरी सीरीज में बड़ा झटका लगा। उन्होंने सिर्फ 93 अंक बनाए और कुल 568 के स्कोर के साथ अपनी चुनौती खत्म की। तीनों के प्रदर्शन के सामूहिक नतीजे के कारण भारत टीम स्पर्धा में पदक से चूक गया। इस स्पर्धा में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
#शूटिंग में मनु भाकर फाइनल

