अमरजीत सिंह चावला के घर पुलिस की छापेमारी
लुधियाना, 27 सितंबर (परमिंदर सिंह अहूजा/रुपेश कुमार)- बहरीन की महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी अमरजीत सिंह चावला के घर आज रोपड़ पुलिस द्वारा छापेमारी की गई है। अमरजीत सिंह चावला के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घर के अंदर मौजूद हैं।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता और एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मण समेत कई अन्य नेता अमरजीत चावला के घर पहुंचे हैं।
#अमरजीत सिंह चावला के घर पुलिस की छापेमारी

