चुनाव आयोग जनता के साथ कर रहा धोखाधड़ी - संजय सिंह

नई दिल्ली, 30 सितंबर - आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। INDIA ब्लॉक की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि आम आदमी पार्टी इस समय INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है इसलिए उनके लिए इस बैठक में शामिल होने या न होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठ रहे विवाद पर बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह किसी एक पार्टी या विपक्ष का मुद्दा नहीं है बल्कि देश के 144 करोड़ नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारों पर काम कर रहा है और देश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।

संजय सिंह ने यह भी दावा किया कि खुद चुनाव आयोग के अंदर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के साथ बैठने वाले सह-आयुक्त भी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठते सवालों के बीच उन्होंने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को CJP द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को बचाने के लिए देश के सभी राजनीतिक दलों को इस प्रदर्शन का समर्थन करना चाहिए।

#Sanjay Singh
# AAP
# INDIA Alliance Meeting
# Gyanesh Kumar ECI