कनॉट प्लेस में 'इंडिया' ब्लॉक के लंच वेन्यू के बाहर भारी बवाल
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर - राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'मोएट्स' रेस्तरां के बाहर आज उस वक्त जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आयोजित 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक के नेताओं की लंच बैठक चल रही थी। इस दौरान लंच वेन्यू के ठीक बाहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। झड़प के दौरान श्रीनगर के रहने वाले एक युवक जिसने अपना नाम फईम नजीर बताया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
#Connaught Place
# Moets Restaurant
# Clash

