राजीव शुक्ला का बड़ा बयान: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर - मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच जारी घमासान और तीखा हो गया है। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपना पद नहीं छोड़ते तब तक विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रणनीति और आगे की रूपरेखा तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी सांसदों को लंच पर आमंत्रित किया है। इस बैठक के जरिए विपक्ष अपनी एकजुटता को और मजबूत करने तथा आंदोलन की अगली रणनीति तय करने में जुटा है।

#राजीव शुक्ला का बड़ा बयान: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन