आपकी सोच कितनी पॉज़िटिव है ?

अगर आप कामकाजी हैं तो ऑफि स में काम की व्यस्तता, काम के बाद घर परिवार की ज़िम्मेदारी में कब वक्त कट जाता है, आपको पता ही नहीं चलता। लेकिन गैर कामकाजी महिलाएं अक्सर पति के नौकरी या बिजनेस में व्यस्त होने के कारण और बच्चों के टीनएज में आने के बाद अपने को काफी उपेक्षित महसूस करने लगती हैं। क्योंकि इस उम्र में उनके बच्चे अपने दोस्तों के साथ व्यस्त रहते हैं। ऐसे में उन महिलाओं को लगने लगता है अब उनकी किसी को कोई जरूरत नहीं रह गई है। 
धीरे-धीरे उनकी सोच में नकारात्मकता हावी होने लगती है और वह अपने पर ध्यान देना बंद कर देती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो अपनी इस सोच को बदलें क्योंकि पति की काम में व्यस्तता तयशुदा है और बच्चों के बड़े होने पर आपकी ज़िम्मेदारी भी कम होनी ही है। 
लेकिन अगर आपको लगने लगा है कि अब जिदंगी खत्म हो गई है तो सोच लीजिए, ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्योंकि जिंदगी खत्म नहीं हुई, जिंदगी को जोश और उमंग से जीने की ललक खत्म हो गई है। क्या आपके साथ भी ऐसा है? इस विषय में हम आपसे कुछ सवाल पूछ रहे हैं, जिनकी रोशनी में अपने आपको परखें और जानें कि आपकी सोच कितनी पॉजिटिव है।
1. आपका जन्मदिन है और आपके दोनों बच्चों ने आपके लिए केक काटकर जन्मदिन को मनाने की योजना बनाई है ऐसे में आप-
क. उनके साथ मिलकर जन्मदिन मनाती हैं।
ख. पति के साथ लंच या डिनर के लिए जाना पसंद करती हैं।
ग. इसकी क्या जरूरत है, कहकर उनके बने बनाये प्रोग्राम को रद्द कर देती हैं।
2. अपनी ब्यूटी और हैल्थ के विषय में आपका नजरिया क्या है?
क. न कभी पॉर्लर जाती हैं और न ही अपनी फि टनेस पर ध्यान देती हैं।
ख. हर 15 दिन बाद पॉर्लर जरूर जाती हैं।
ग. यू-ट्यूब पर सौंदर्य संबंधी जानकारी लेकर घर पर ही सब कुछ करती हैं।
3. पति व बच्चों के साथ बाहर घूमने जाने के लिए आप-
क. सज-संवरकर तैयार होकर जाती हैं।
ख. मुझे किसने देखना है, सोचकर जैसे घर में रहती हैं वैसे ही चल देती हैं।
ग. पति और बच्चों की पसंद के अनुरूप अपने को ड्रेसअप करके चलती हैं।
4. रिश्तेदारी में शादी-ब्याह या अन्य किसी उत्सव में जब आप जाती हैं तो वहां पर आप-
क. अकेले बैठकर अपने किसी काम में उलझी 
रहती हैं।
ख. घर परिवार के दूसरे तमाम रिश्तेदारों के साथ पूरा एंज्वाय करती हैं।
ग. पति और बच्चों के साथ अकेले कहीं घूमने के लिए चली जाती हैं।
5. आपके ड्रेसअप होने का तरीका क्या है?
क. आपकी उम्र बढ़ रही है और बड़ी उम्र की महिलाओं की तरह सिर्फ  हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
ख. अपने मेकअप व पहनावे से कम उम्र की दिखने की कोशिश करती हैं।
ग. आपको लगता है, आपकी जितनी उम्र है, उतने की ही दिखें।
निष्कर्ष
क. अगर आपके प्राप्तांक 0 से 9 के बीच है तो समझ लीजिये आपकी सोच बेहद नकारात्मक है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाने की ज़रूरत है। बच्चों की ज़िम्मेदारी कम होने और पति के नौकरी या व्यवसाय में व्यस्त रहने से आपकी ज़िम्मेदारी भले थोड़ी कम हो गई हो लेकिन जीवन के प्रति आपका जोश कम नहीं होना चाहिए।
ख. अगर आपका प्राप्तांक 10 से 19 तक के बीच में हैं तो आप समझदार महिला हैं। जीवन के प्रति आपकी सोच नकारात्मक नहीं तो बहुत पॉजिटिव भी नहीं है। आपको अपनी सोच में थोड़ा और बदलाव लाने की ज़रूरत है।  
ग. यदि आपने 20 अंक हासिल किये हैं तो आप काफी पॉजिटिव सोच वाली महिला हैं। आपके भीतर की जिंदादिली आपको हमेशा खुशमिजाज बनाये रखती है। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि जिंदगी में जीने का जोश अन्तिम दिन तक खत्म नहीं होना चाहिए। जीवन के प्रति यही नज़रिया हमें खुशी देता है।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 
—प्रस्तुति : पिंकी अरोड़ा