पाकिस्तान से आए हिंदुओं का भारत सरकार ने बढ़ाया 15 दिन का वीजा

अमृतसर, 16 फरवरी - (हरमिन्दर सिंह) - पाकिस्तान से भारत पहुंचे 142 सदस्य पाक हिन्दू जत्थे के वीजा में 15 दिन का और विस्तार किया गया है। इस जत्थे के सदस्यों में बहुत से  हिन्दू परिवार अपने बज़ुर्गों की अस्थियां हरिद्वार जल परवाह करने के लिए अपने साथ लाए थे। इस हिन्दू जत्थे को सिर्फ़ अमृतसर का ही वीज़ा मिला था, इस कारण इस जत्थे के सदस्यों में काफ़ी निराशा पाई जा रही थी और इनका वीज़ा भी कल ख़त्म हो रहा था। हिन्दू जत्थे के सदस्यों की केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की दख़ल अंदाज़ी से 15 दिनों के लिए वीज़ा बढ़ा है। जिससे पाक हिन्दू जत्थे के मैंबर अब हरिद्वार और दिल्ली भी जा सकते हैं।