कांग्रेसियों द्वारा केजरीवाल का फूंका गया पुतला

छेहरटा, 16 मार्च - (सुख वडाली) - विधानसभा हल्का पश्चिम के अधीन पड़ते खंडवाला चौंक में यूथ कांग्रेसी नेताओं समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल का पुतला फूंका और नारेबाज़ी करते हुए कहा कि केजरीवाल ने पंजाबियों के साथ धोखा किया है और यह पहले ही अकाली दल के साथ मिला हुआ था। उसने बिक्रम मजीठिया से माफ़ी मांग कर यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की तरह सुखपाल सिंह खैहरा को भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। जिसका कांग्रेसियों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया जायेगा।