चंडीगढ़ में कांग्रेसियों द्वारा भाजपा दफ़्तर के समक्ष प्रदर्शन 

चंडीगढ़, 10 दिसंबर - (विक्रमजीत सिंह मान) - आज यहां पंजाब भाजपा दफ़्तर के समक्ष कांग्रेस विधायकों के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं की तरफ से केंद्र के खेती कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके कांग्रेसी विधायक गुरकीरत कोटली फतेहजंग बाजवा और अन्य उपस्थित थे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे कांग्रेसी नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।