़गम में तबदील हुई पति की ज़िंदगी की अंतिम आस


रुढ़का कलां, 20 मार्च (दविन्द्र सिंह खालसा) : अभागे परिवारों में रुड़का कलां की मनजीत कौर जिसका पति दविन्द्र सिंह पुत्र केवल सिंह वासी चक्क देश राज भी शामिल था, जो इराक में मारा गया। उनके तीन बच्चे रमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, बलराज सिंह और माता सिमर कौर हैं। पूरा परिवार व रिश्तेदार गत चार वर्षों से केन्द्र सरकार द्वारा किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा में थे, परन्तु आज उनकी सभी आशाएं व प्रतीक्षाएं गम में तबदील हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए मनजीत कौर ने बताया कि उसका पति दविन्द्र सिंह एजेंटों द्वारा इराक के मोसूल शहर में अजीविका के लिए गया था, जहां वह स्टील फिल्टर के तौर पर कार्य करता था। दविन्द्र सिंह के साथ उनकी अन्तिम बार 15 जून 2014 को फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह आई एस के कब्ज़े में था। उसके बाद उनका कोई समाचार नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ईराक में लापता हुए भारतीयों के सभी परिवारों के साथ वह भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बहुत बार मिल चुके हैं, उन्होंने हर बार हमें यही कहा था कि सभी लापता भारतीय जीवित हैं, अभी इंतज़ार करो। गत करीब 2 माह पहले परिवार के डी.एन.ए. सैम्पल लिए गए। उसके बाद आज हमें मीडिया द्वारा ही सभी भारतीयों के मारे जाने का समाचार मिला है। अभी तक सरकार द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई।