2028 ओलम्पिक में 40 पदक जीतने का लक्ष्य : ध्रुव बत्रा

नई दिल्ली, 6 मई (वार्ता) : भारत को 2016 के रियो ओलम्पिक में किसी तरह दो पदक हासिल हुए हों लेकिन भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डा. नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने 2028 के ओलम्पिक में 40 पदक बत्रा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब हमें अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों से काफी उम्मीदें हैं। हमारा पूरा ध्यान 2020 और 2024 के ओलम्पिक खेलों पर लगा हुआ है। लेकिन इसके लिए हमें सभी खेल महासंघों के समर्थन और सरकार के सहयोग की ज़रूरत होगी।’ आईओए के अध्यक्ष ने कहा, ‘हम खिलाड़ियों को धन और सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देंगे। हमारा 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में दोहरी संख्या में पदक जीतने का लक्ष्य है। इसके साथ ही हमने 2024 के ओलम्पिक में 25 पदक और 2028 के ओलम्पिक में 40 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। हम 2032 के ओलम्पिक की मेजबानी की भी दावेदारी करने जा रहे हैं।’