कर्नाटक चुनाव: हम्पी नगर में पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस और भाजपा कर्मचारी आपस में भिड़े

बेंगलुरु, 12 मई - कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग लगातार जारी है। वोटिंग के बीच कई स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में हम्पी नगर के एक पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस और भाजपा के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। भाजपा उम्मीदवार ने यह दोष लगाया कि उनके कर्मचारियों पर हमला किया गया है परन्तु पुलिस इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं कर सकी है।