भाजपा उम्मीदवार को एक वोट से हराकर मार्किट कमेटी में सुखविन्दर सिंह काला बने उप चेयरमैन 

चंडीगढ़, 14 जून - (आरएस लिबरेट) - मार्किट कमेटी में सुखविन्दर सिंह काला उप चेयरमैन के चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार सुनील गुप्ता को एक वोट के साथ हराकर यह जीत हासिल की। मार्किट कमेटी में कुल 9 उम्मीदवार थे, जिनमें से 7 भाजपा और 2  कांग्रेस के समर्थक माने जाते थे।