कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गये 104 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नई दिल्ली, 03 जुलाई - कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले 1500 से अधिक श्रद्धालु तिब्बत के नज़दीक नेपाल के पर्वतीय इलाके में ख़राब मौसम के चलते फंसे हुए हैं। अब तक सिमीकोट से नेपाल गंज तक चलने वाली 7 उड़ानों के द्वारा 104 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस यात्रा में गये आंध्र प्रदेश के ग्रांथी सुबरायो की नेपाल के हिलसा में मौत हो गई। उस यात्री का मृतक शरीर नेपाल गंज ले जाया जा रहा है।