कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए 1500 से अधिक यात्री फंसे 

नई दिल्ली, 03 जुलाई - कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले 1500 से अधिक श्रद्धालु तिब्बत नज़दीक नेपाल के पर्वतीय इलाके में ख़राब मौसम के चलते फंस गए हैं। भारत ने नेपाल से यात्रियों को निकालने के लिए सहयोग की मांग की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि 525 सिमीकोट, 550 हिलसा और अन्य 500 यात्री तिब्बत की तरफ़ फंस गए हैं।