जंडियाला गुरू की पार्षद के पति का कत्ल 

जंडियाला गुरू, 25 अगस्त - ( रणजीत सिंह जोसन, परमिंदर सिंह जोसन) - आज देर रात जंडियाला गुरू में एक व्यक्ति के कत्ल होने का कथित समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति जंडियाला गुरू की पार्षद कंवलजीत कौर का पति कुलविन्दर सिंह किन्दा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।