बठिंडा में गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी

बठिंडा/मोड़मंडी, 12 सितंबर - (कमलजीत सिंह सिद्धू, गुरजीत सिंह कमालू) - बठिंडा के हलका मोड़मंडी के गांव रामनगर में गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि धार्मिक डेरे से चोरी हुए गुटका साहिब के अंग गलियों में बिखरे मिले। घटना के बारे जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, 'आप' विधायक सुखपाल सिंह खहरा, जगदेव सिंह कमालू, तिरमल सिंह धौला आदि विधायकों समेत पंथक जत्थेबंदियों के नेता मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।