अहमदगढ़ के गांव जंडाली कलां गुटका साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने

अहमदगढ़ (संगरूर), 23 अक्तूबर - (सोढी, महोली) - स्थानीय शहर के नज़दीकी गांव जंडाली कलां में पवित्र गुटका साहिब की बेअदबी मामले घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रातःकाल करीब 6 बजे समय सैर से वापस आ रहे गांव के निवासी जसप्रीत सिंह ने देखा कि गुरुद्वारा साहिब के नज़दीक गुटका साहिब के अंग बिखरे पड़े थे। जसप्रीत सिंह ने तुरंत बिखरे अंगों को एकत्रित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

#अहमदगढ़
#गुटका साहिब
# बेअदबी