एस.एस.बी., सी.आर.पी.एफ. व उड़ीसा पुलिस का विजयी आगाज़

जालन्धर, 15 सितम्बर (जतिन्दर साबी) : 67वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप जोकि पी.ए.पी. कैम्पस जालन्धर कैंट में करवाई जा रही है। इस चैम्पियनशिप में आज खेले गए मैचों में एस.एस.बी. ने छत्तीसगढ़ पुलिस को 12-0 से हराया। सी.आर.पी.एफ. ने राजस्थान पुलिस पर 24-0 के साथ शानदार जीत दर्ज की। उड़ीसा पुलिस ने विहार पुलिस पर 9-0 के साथ जीत दर्ज की व तेलंगाना पुलिस ने गुजरात पुलिस पर 6-3 के साथ जीत दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश किया। इस तरह से 16 सितम्बर को राजस्थान पुलिस बनाम तमिलनाडु पुलिस, उड़ीसा पुलिस बनाम वैस्ट बंगाल पुलिस, सी.आई.एस.एफ. बनाम झारखंड पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस बनाम उत्तराखंड पुलिस, यू.पी. पुलिस बनाम त्रिपुरा पुलिस, हरियाणा पुलिस बनाम बिहार पुलिस का मैच होगा।