केजरीवाल आज बरनाला से करेंगे लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज़ - चीमा 

संगरूर, 20 जनवरी - (धीरज पशोरिया) - पंजाब विधानसभा में विपक्षी नेता और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज बरनाला में रैली करके पंजाब में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज़ करेंगे। यह रैली केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और पंजाब की कैप्टन सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करके पंजाब में नया जोश भरेगी रैली को लोकसभा मेंबर भगवंत मान सहित पार्टी की समूची लीडरशिप संबोधन करेगी।