पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी 

नई दिल्ली,16 सितंबर - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर अभी लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। आज एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 18 पैसे बढ़ा। इस तरह आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.91 रुपए और डीजल के दाम 73.72 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 28 पैसे और डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े। इस तरह मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपए और डीजल 78.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।