पी.ए.यू. में किसानों ने प्रबंधकों पर लगाए आरोप, की नारेबाज़ी

लुधियाना, 21 सितम्बर (सुधीर अग्निहोत्री) : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले दौरान कुछ किसानों ने मुख्य स्टेज के समक्ष विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रशन चिंह लगते हुए नारेबाज़ी की। मिली जानकारी अनुसार किसानों ने मेले के दूसरे दिन पी.ए.यू. रोपड़ के.वी.के. के किसान की शिकायत की सुनवाई न होने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। रोष व्यक्त कर रहे किसानों ने बताया कि पी.ए.यू. के रोपड़ के.वी.के. से पी.आर. 126 धान का बीज खरीदा था। जिससे लगभग 10 से 12 किसानों का लगभग 80 एकड़ धान के बीज में कथित मिलावट होने के कारण किसानों की फसल की हानि हुई। उन्हाेंने बताया कि इस कारण अन्य किसान भी आगामी मौसम की फसल की बिजाई से डर रहे है क्योंकि फसल एक साथ न तैयार होने के कारण अगामी फसल चक्र भी प्रभावित होगी। रोष प्रगट कर रहे किसानों को विश्वविद्यालय के प्रबंधकों ने शांत करवाने का प्रयास किया तथा बाद में बैठक भी हुई। सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार किसान विश्वविद्यालय प्रबंधकों की बैठक में उनकी मांग का कोई हल न निकलने से कुछ किसानों में व्याप्त रोष है। जब इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारी डा. जसकरण से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि किसानों से उक्त बीजो के बिल मंगवाए है तथा तत्पश्चात अगामी कार्यवाही ही की जाएगी।