रणइंदर सिंह के पेश न होने पर 'आप' द्वारा जालंधर में ईडी दफ्तर के बाहर नारेबाज़ी

जालंधर, 27 अक्तूबर - (शिव) - फेमा कानून उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पुत्र रणइंदर सिंह आज ईडी दफ्तर में पेश नहीं हो सके। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा ईडी दफ्तर के बाहर नारेबाज़ी की गई। पार्टी वर्करों ने कहा कि उनकी तरफ से रणइंदर सिंह को काली झंडियां दिखाईं जानी थीं।