महिला का बेरहमी के साथ कत्ल

माछीवाड़ा साहिब, 30 सितम्बर - (मनोज कुमार) - नजदीकी गांव शताबगढ़ में बीती रात एक महिला का बेरहमी के साथ कत्ल किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला का शव गांव के एक किसान की मोटर पर मिला। मृतक महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार भी किया है, परन्तु पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।