कैप्टन सरकार ने लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार छीना : बादल

बठिंडा, 4 अक्तूबर (डॉ. पवन शर्मा) : कांग्रेस पार्टी ने ज़िला परिषद् और ब्लॉक समिति मतदान के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की शह पर तानाशाही की राह चलकर लोगों से उनका प्रजातांत्रिक अधिकार छीना है। जिस की पोल खोलने हेतु शिरोमणि अकाली दल पूर्ण अमन-शांति से लोगों में जाकर रैलियां कर रहा है और 7 अक्तूबर को पटियाला में होने वाली रैली भी इसी का एक अंग है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बठिंडा में रामपुरा फूल, बठिंडा देहात के नेताओं व वर्करों से रैली बारे बैठक करने के उपरांत प्रैस-कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते यह विचार प्रगट किए। स. बादल ने कहा कि इन वोटों के दौरान कांग्रेसियों ने जो तानाशाही का सबूत दिया है वह एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक ताकतों पर ध्यान दे रही है, जिस कर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी सरकार को चेताया है कि पंजाब में अमन-शान्ति और सौहार्द बनाने हेतु देश के शत्रुओं और देशद्रोहियों से सरकार दूरी बना कर रखे। स. बादल ने कांग्रेस सरकार पर  व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा कि यदि अराजकता फैलेगी तो सभी को ठेस ही लगेगी। इस कारण समय रहते ही ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए। बरगाड़ी और बहबल गोली कांड संबंधी स. बादल ने कहा कि बेअदबी किसी पार्टी के नेता ने नहीं की, जिन्होंने ऐसा किया था वे सज़ाएं भुगत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोटकपूरा में उन्होंने न तो कोई गोली चलाने के हुक्म दिए थे और न ही किसी प्रांत का मुख्यमंत्री ऐसा कर सकता है कि लोगों पर गोली चलाने के हुकम दिए जाएं चाहे कि वह मौजूदा मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ही क्यों न हों। बेअदबी मामलों की जांच लम्बी चलने और अभी तक किसी नतीजे पर न पहुंचने पर स. बादल ने कहा कि जांच अक्सर ही लम्बी चली जातीं हैं। उनकी पार्टी पर इस प्रकार के दोष मढ़ने की जगह कांग्रेसियों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पार्टी के थम्भ माने जाते और जनरल सचिव शिरोमणि अकाली दल सुखदेव सिंह ढींडसा के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा देने पर स. बादल ने इतना ही कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है, सभी एकजुट हैं। करतारपुर रास्ते सम्बन्धित स. बादल ने कहा कि करतारपुर साहिब का रास्ता तो ही खुल सकता है, यदि दोनों देशों की सरकारें एक मंच पर बैठकर रजामंद हों। चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुपात संबंधी कहा कि इस संबंधी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्रधान मंत्री के साथ बातचीत की है। अगर कोई हल न निकला तो वह ख़ुद प्रधान मंत्री के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। इस मौके सांसद बलविन्दर सिंह भून्दड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रधान किसान विंग सिकन्दर सिंह मलूका, जिला प्रधान देहात जगदीप सिंह नकई, हलका इंचार्ज बठिंडा देहात अमित रत्न कोटफत्ता, मैंबर एसजीपीसी अमरीक सिंह, ज़िला यूथ प्रधान सुखवीर सिंह जस्सी, जगरूप सिंह संगत आदि उपस्थित थे। इस से पूर्व स. बादल ने एक रैस्टोरैंट में बठिंडा देहात के नेताओं और एक अन्य जगह पर वर्करों के रैली को संबोधित किया।