सुखबीर सिंह बादल की तबीयत खराब

चंडीगढ़, 9 अप्रैल- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत अचानक खराब हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जानकारी यह भी मिली है कि फिलहाल सुखबीर सिंह बादल पंजाब बचाओ यात्रा नहीं निकालेंगे बल्कि उनकी जगह बिक्रम सिंह मजीठिया इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।