मुंबई : कांग्रेस कार्यकर्ता हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 23 अक्टूबर - मुंबई के घाटकोपर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनोज का कत्ल कथित रूप से उसकी एक फेसबुक पोस्ट की वजह से किया गया था, जिसमें उसने 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी।