दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ न मिलने पर कांग्रेस विधायक का इस्तीफा

भुवनेश्वर, 30 अक्तूबर - ओडिशा में कोरापुट सीट से कांग्रेस विधायक कृष्ण सागरिया ने कुंडूली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ न मिलने के मुद्दे पर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। कोरापुट में 10 अक्टूबर, 2017 को एक नाबालिग लड़की से चार लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया था और बाद में लड़की ने खुदकुशी कर ली थी।