केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में नमाज अता की जाएगी

आगरा, 15 नवम्बर (भाषा) : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एएसआई ने ताजमहल के गेट पर एक नोटिस चस्पा कर कहा है कि केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में लोग नमाज अदा कर सकते हैं। यह नोटिस भारत सरकार द्वारा काफी पहले जारी किया गया था। लेकिन यह अभी ताजमहल के पश्चिमी गेट पर चस्पा किया गया है। ताजमहल में शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में भी नमाज अदा करने की अनुमति दिए जाने की मांग होती रही है। लेकिन पुरातत्व विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। पुरातत्व विभाग अब शुक्रवार के दिन ही ताजमहल में नमाज अदा करने की अनुमति दे रहा है।  गत मंगलवार को पांच लोगों ने ताजमहल में नमाज अदा की थी। इसके बाद एएसआई ने यह नोटिस लगाया है जिसमें कहा गया है कि केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में नमाज अता किया जा सकता है। इस संबंध में इसी वर्ष जुलाई में उच्चतम न्यायालय का भी आदेश आया है। न्यायालय ने बाहरी लोगों के ताजमहल में नमाज अदा करने पर रोक लगा दी थी।