सात वर्षीय बच्ची सहित मां ने सतलुज में लगाई छलांग

नूरपुर बेदी, 19 नवम्बर (मनदीप बाली) : ब्लाक के गांव मुकारी की एक महिला द्वारा अपनी 7 वर्षीय बच्ची सहित आत्महत्या करने की नीयत से सतलुज दरिया के पुल से छलांग लगा दी पुल से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को छलांग लगाते देखते उसे काफी मुशक्कत के बाद बचा लिया जबकि छोटी बच्ची पानी में डूब गई  जिसे गोता खोर सुबह से तलाश रहे हैं मगर समाचार लिखे जाने तक उक्त लड़की शव बरामद नहीं हो सका था। यह घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई और सूचना मिलते ही नूरपुरबेदी की पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य और सहायता में जुट गई। पुलिस ने उक्त महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।  थाना प्रभारी नूरपुरबेदी कुलवीर सिंह कंग ने बताया कि गांव मुकारी की महिला नीलम कुमारी पत्नी जरनैल सिंह आज सुबह नूरपुरबेदी से 9 किलो मीटर की दूरी पर स्थित शाहपुर बेला के पुल पर अपनी सात वर्षीय लड़की मनमीत और करीब 14 वर्षीय लड़का के साथ अपनी एक्टिवा पर आई इस दौरान महिला ने सबसे पहले अपनी लड़की को पुल से सतलुज दरिया में फैंक दिया और लड़के को भी दरिया में गिराने लगी तो लड़का हाथ छुड़ाकर भाग गया फिर उक्त महिला ने भी दरिया में छलांग लगा दी उक्त महिला को आसपास से गुजरते राहगीरों ने बिना देरी किए दरिया से बाहर निकाल लिया जबकि लड़की दरिया में ही बह गई  पुलिस ने पहले स्थानीय 3 नौजवानों को लड़की की तलाश में दरिया भेजा मगर बाद दोपहर सरकारी रूप पर ज़िला हैडकवार्टर पर तैनात किए गए गोताखोराें की सहायता से लड़की की तलाश की गई मगर देर शाम कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। थाना मुखी कुलबीर सिंह कंग ने बताया कि नरिन्द्र पाल पुत्र श्री राम निवासी गद्दीवाल के ब्यानों पर उक्त महिला के विरुद्व आई.पी.सी. की धारा 307 और 309 तहत मामला दर्ज कर लिया है उक्त महिला सरकारी अस्पताल सिंह पुर में उपचाराधीन है। जिसकी हालत खतरे से बाहर है उक्त महिला का पति भारतीय फौज में है जिसने छुट्टी काटकर आज डयूटी पर जाना था, बताया जा रहा कि उक्त महिला के लड़का मंदबुद्धी होने के चलते उसका ईलाज कई अस्पतालों में करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो सका जिसके चलते उक्त महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी।