उप-राष्ट्रपति ने दी क्रिसमस की बधाई

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (वार्ता) : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आम जनता को क्रिसमस की बधाई दी है। नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रसन्नता, सदभाव, क्षमा, प्रेम और अनुभूति  का त्योहार है। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ, प्रसन्न और खुशहाल जीवन जीने के लिए इन मूल्यों को प्रोत्साहित करने की ज़रुरत है। उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें दी। उप राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, सदभाव और प्रसन्नता लाएं।