पंजाब में नये भर्ती पटवारियों का निरीक्षण समय दो साल किये जाने की मांग

संगरूर,14 जनवरी - (धीरज पशोरिया) - संगरूर में रेवन्यू पटवार यूनियन पंजाब का राज्य स्तरीय कैलेंडर रिलीज करने के बाद यूनियन के राज्य प्रधान निर्मलजीत सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार से मांग की है कि राज्य में भर्ती हुए नये पटवारियों का निरीक्षण समय दो साल किया जाये। राज्य में इकठ्ठा हुए पटवारियों ने पुरानी पैंशन बहाल किये जाने की भी मांग की।