हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी 

नई दिल्ली, 28 जनवरी - हरियाणा में जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा (बीजेपी) के डा. कृष्णलाल मिढ़ा, कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला और इनेलो के उम्मेद सिंह शामिल हैं। इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला भी चुनाव मैदान में हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में कुल 158 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि जींद उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। वहीं उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।