ग्लोबल वार्मिंग के चलते हिमालय हिमनद के पिघलने की चेतावनी

काठमांडू, 4 फरवरी (भाषा) : वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि वैश्विक उत्सर्जन नहीं घटता है तो दुनिया का तीसरा ध्रुव समझे जाने वाले हिमालय हिमनद का दो तिहाई हिस्सा वर्ष 2100 तक पिघल सकता है।