दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया

नई दिल्ली,16 फरवरी - जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया वरिष्ठ आधिकारियों और नेतृत्व के साथ परामर्श करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।