पंजाब में टोल प्लाजा कंपनियों द्वारा प्रदेश सरकार से नुक्सान भरपाई कर्ज और मुआवजे की मांग

चंडीगढ़, 07 अप्रैल - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब में टोल प्लाजा चला रही दो कंपनियों ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखते हुए मांग की है कि किसान आंदोलन के कारण महीनों से बंद पड़े टोल प्लाजा के कारण कंपनियों को जो वित्तीय नुक्सान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए या तो उनको मुआवजा दिया जाये और अगर मुआवजा देना संभव नहीं तो उनको आय घाटा कर्ज दिया जाये।