मोदी सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू - प्रमोद तिवारी
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर - दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों को पहुंचाई गई चोटों और कथित अपमान का कड़ा विरोध किया है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री जिन्होंने अपनी जान दी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी, उनके परिवार के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जिस जघन्य ढंग से चोटें पहुंचाई गई, अपमानजनक ढंग से चोटी पहुंचाई गई और जो बर्बरता हुई, वो पूरे देश ने देखा है। मैं कह सकता हूं कि अब मोदी सरकार के पतन की तैयारी शुरू हो गई है। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक-एक चोट जो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या फिर सासंदों को लगी है, वो मोदी सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान को याद दिलाते हुए कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के साथ जिस तरह की बर्बरता और अपमानजनक व्यवहार किया गया है उसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या किसी भी सांसद को लगी एक-एक चोट मोदी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी और अब इस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।

