बरिन्द्र लाकड़ा ने खेल प्रतिभा से सबको प्रभावित किया 

3 फरवरी, 1990 को झारखंड के सिमदेगा जिले में जन्मा हाकी खिलाड़ी बरिन्द्र लाकड़ा वैटर्न हाकी खिलाड़ी मरकस लाकड़ा का बेटा है। बरिन्द्र लाकड़ा रुड़केला स्टील प्लांट की सेल हाकी अकादमी की देन है। इस अकादमी के कोच राजू कांत सैनी बताते हैं कि जब उसने सेल अकादमी में शमूलियत की, उसने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के जज़्बे से सबको प्रभावित किया। वह फारवर्ड लाइन में खेलने की समर्था रखता है। यह उसकी किसी भी टीम में एक विशेष योग्ता है। यह मिड फील्डर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2009 के जूनियर विश्व कप सिंगापुर-मलेशिया में चमकना शुरू हुआ। 2010 में यूरोपीय दौरा हैमबर्ग, बैल्जियम और फ्रांस में भी उसका दमदार प्रदर्शन बरकरार रहा।  दक्षिण एशिया फैडरेशन गेम्स ढाका (बंगलादेश) में भी उसने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाए रखी। 2011 में चैम्पियन्स चैलेंज कप दक्षिण अफ्रीका और 2012 में ओलम्पिक क्वालीफायर (भारत) तथा ओलम्पिक टैस्ट ईवैंट्स इंग्लैंड टूर्नामैंट में उसने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। दक्षिण अफ्रीका टैस्ट सीरीज़ (भारत) और सुल्तान अजलानशाह कप (इपोहा मलेशिया) में उसने बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यहां तक कि इसी सुल्तान अजलानशाह कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह ‘मैन आफ द मैच’ भी घोषित हुआ। कई टूर्नामैंटों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बना। विश्व हाकी लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाला बरिन्द्र लाकड़ा बताते हैं कि लंदन ओलम्पिक भारतीय हाकी टीम में अपने चयन को वह अपने खेल करियर की बड़ी उपलब्धि मानता था। इस आदिवासी मिडफील्डर की विशेषता है कि उसने पिछले कई वर्षों से अपनी अच्छे खेल करागुज़ारी को निरन्तर बरकरार रखा है। किसी भी मैच में उसका प्रदर्शन फ्लाप नहीं रहा। भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले की तरह वह चाहते हैं कि वह लम्बे समय तक अपने खेल के लिए स्वयं को फिट रख सके।  भारत की राष्ट्रीय हाकी टीम को उससे बहुत उम्मीदें हैं। बरिन्द्र इंडियन एयरलाइन्स की ओर से खेलता रहा है। यह हाकी स्टार शिकार खेलने का भी शौकीन है और कभी-कभी फुटबाल खेलना भी उसे पसंद है। टोक्यो ओलम्पिक खेल रहा है और घुटने पर चोट लगने के कारण रियो ओलम्पिक नहीं खेल सका। यह जांबाज हाकी खिलाड़ी देखते हैं कि अब उस चोट के कारण न खेलने का गुस्सा, पछतावा और अब कुछ विशेष कर गुज़रने के जज़्बे का कैसे प्रदर्शन करता है। 

-मो. 98155-35410