यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत

लखनऊ, 23 जून - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए। 


पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे ने कहा कि, "गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत की वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है।